Posts

Showing posts from July, 2020

इस देश का नुकसान जितना यहाँ के लोगों ने किया हैं, उतना बाहरी लोगों ने नहीं किया है।

इस देश का नुकसान जितना यहाँ के लोगों ने किया हैं, उतना बाहरी लोगों ने नहीं किया है। आप इतिहास उठा के देख लो। ईस्ट इंडिया कंपनी हो या फिर मुग़ल सल्तनत या फिर राजा-महाराजाओं का मतभेद,  सबका इस देश के लोगों ने ही साथ दिया सिर्फ अपने फायदे के लिए। नुकसान इस देश के लोगों ने ही किया खुद का। खींचा-तानी में अच्छी ख़ासी मध्य प्रदेश की सरकार गिर गई। प्रोजेक्ट रुक गए होंगें, प्रोजेक्ट की कॉस्ट बढ़ गई होंगी, ऑफीसर्स के बेमतलब ट्रांसफर हो गए, आपदा प्रबंधन में पीछे रह गए। खिचड़ी लोगों की सरकार बन गई। बंगाल का दंगल हम रोज़ देखते है। न जाने कितने शहीद हो गए इस दंगल में। न जाने कितने परिवार उजड़ गए इस दंगल में। फिर भी हम नही सुधरे। दिल्ली का कॉमेडी सर्कस तो रोज़ ही दिखाई देता है। राजस्थान की नूरा कुश्ती हम सब देख ही रहे है। अब न जाने कितने समय तक विकास कार्य रुके रहेंगे। कैबिनेट कोई निर्णय नही ले पायेगी। यह दुम खीचने का सिलसिला न जाने कितने वर्षों तक चलता रहेगा। इस देश का नुकसान जितना यहाँ के लोगों ने किया हैं, उतना बाहरी लोगों ने नहीं किया है। डबल इंजन की गाड़ी के चक्कर में, गाड़ी ही रुक-थम सी गई है। विकास...

अच्छा लगा

अच्छा लगा था, पहली दफ़ा अच्छा लगा था, भाषण में गरीब, मजदूर, किसान का नाम सुनकर। मैं सोचा कि कही फिर कुछ न बंदी कर दे, भय मन में बैठ गया था, ध्यान तुरंत ही रसोई के खाली डिब्बों की तरफ गया था।  पर अबकी वक़्त रात के ०८ बजे का नही, दिन के ०४ बजे का था।  पहली दफ़ा अच्छा लगा था। कोई फ़र्क नही पड़ता कि बक़रीद नहीं बोली, गुरुपर्ब नहीं बोला, क्रिसमस नही बोला, नया साल नही बोला, सिर्फ नवंबर तक ही बोला। इससे कोई फ़र्क नही पड़ता। भाषण में गरीब, मजदूर, किसान का नाम लिया। उनके लिए कुछ किया। अच्छा लगा, पहली दफ़ा अच्छा लगा। :-)  #रोमिल राज