Posts

Showing posts from June, 2020

फ़र्क पड़ेगा, जरूर फ़र्क पड़ेगा।

फ़र्क पड़ेगा, जरूर फ़र्क पड़ेगा। बहिष्कार करने से फ़र्क पड़ेगा। चीन सामान का बहिष्कार करने से फ़र्क पड़ेगा। लोगों ने गाँधी जी को पढ़ना छोड़ दिया है, सिर्फ मुद्दा बना के रख दिया है। इसलिए इन लोगों को फ़र्क नहीं पड़ेगा। क्या इनको गाँधी जी द्वारा खड़ा किया "खादी स्वदेशी आंदोलन" याद नहीं। या फिर लाला जी (लाला लाजपत राय) का "स्वदेशी आंदोलन" याद नहीं। आंदोलन को "स्वराज की आत्मा" कहा जाता था। या फिर "दांडी मार्च" भूल गए।  "यह गाँधी जी का दिया हुआ फॉर्मूला है कभी फेल नहीं होता है।" फ़र्क पड़ेगा, जरूर फ़र्क पड़ेगा। चीन की अर्थव्यवस्था पर चाहे फर्क पड़े या न पड़े  पर हमको आत्मनिर्भर बनने में जरूर मदद करेगा। गरीब की ज़िन्दगी को बदलने में जरूर मदद करेगा। - रोमिल राज

अब चीन पर चौतरफा वार होगा...

अब चीन पर चौतरफा वार होगा...  "भारत की सीमाओं पर विकास ही विकास का कार्य होगा, भारत में चीन सामान का पूर्णता बहिष्कार होगा, चीन के पड़ोसी मुल्कों से दोस्ती बढ़ाई जाएगी, अंतराष्ट्रीय स्तर पर चीन की घेराबंदी की जाएगी।" चीन पर चौतरफा वार होगा... चीन नीति पर हम सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर खड़े है।  - रोमिल राज

हमको "गिद्ध" कहने वालों... तुमको आईना तो वक़्त दिखाएगा। तुमको जवाब वक़्त देगा।

हमको "गिद्ध" कहने वालों...  तुमको आईना तो वक़्त दिखाएगा। तुमको जवाब वक़्त देगा। लोगों का "इम्युनिटी सिस्टम" हमारी आलोचनाओं की वजह से नहीं ख़राब हुआ है। इसे ख़राब "सरकार की वातावरण अनदेखी" ने किया है, खान-पान की चीज़ो को "मिलावट" "दूषित" होने से न बचा पाने ने किया है। तुमको आईना तो वक़्त दिखाएगा। नदी, सागर को कचरे से भर देने वालों, उत्तराखंड की बाढ़ को भूल गए हो क्या? या फिर टिड्डियों से हुआ फसलों को नुकसान नहीं दिखता? यह आफतें हमारी आलोचनाओं की वजह से नहीं आई है। यह जो "सरकार की वातावरण अनदेखी" है उसकी वजह से आई है।  तुमको जवाब वक़्त देगा। न जाने कितने बरसों से बुंदेलखंड भूमि प्यासी है, न जाने कितने सालों से आरक्षण की लड़ाई चली आ रही है, कश्मीर का मामला आज तक जीवित है, कभी मरा  नहीं, लोग "हिंदी" को केवल एक दिवस बनाकर आज भी "अंग्रेजी" के गुलाम बने हुए है। "सोने की चिड़िया" कहे जाने वाले देश में आज भी लोग "बी.पी.एल.कार्ड" लिए फिरते है।    इन सब की वजह हमारी आलोचना नहीं है। तुमको आईना तो वक़्त दिखाएगा...