अम्मी कहती थी... Memories...
अम्मी कहती थी... Memories...
भालू... चाय बनाना तो थोड़ी सी अदरक और इलायची भी पीस कर डाल देना...
दूध उबाल कर ठंडा हो जाने पर पतीला याद से फ्रीज में रख देना...
बिस्कुट खाना तो ठीक से डिब्बा बंद कर देना... वरना सारे बिस्कुट सिल जायेंगे...
कुकर की तीन सीटी आते ही गैस बंद कर देना... वरना चावल सब घुप्पा हो जायेंगे...
कितनी बार बोला है ... आइसक्रीम ब्रिक बाउल में निकाल कर फ्रीज में रखा करो सोना...
बिना मुझसे पूछे किचन टॉवेल क्यों उठा ले जाते हो बेटु..
प्लेट और बाउल में पानी डालकर वाश बेसिन में रखा करो बेटा... सुबह बर्तन धोने वाली दीदी को साफ़ करने में प्रॉब्लम होती है...
टफी का नॉन-वेज इसी किचन में बनेगा... मैं टफी के लिए दूसरा किचन नहीं बनाने वाली... उसका कूकर और बर्तन सब अलग है... वह छोटा बच्चे की तरह है...
भालू... कितनी बार समझाना है.. आचार की बोतल से स्पून निकाल दिया करो...
कम से कम तुम सलाद तो काट ही सकते हो... तुम नहीं ओनियन खाते हो मगर मैं और भाई तो खाते है... इतना भी काम नहीं करते हो तुम..
चाहे मैग्गी बनाओ... पास्ता बनाओ या सूप... जो मन करे वह बनाओ.. बस किचन याद से क्लीन कर देना...
भालू..तुम्हारी पसंदीदा खीर फ्रीज़ में रखी है... याद से खा लेना... जितना मन करे खा लेना... मगर खाने के बाद बाउल याद से ढक देना...
#रोमिल अरोरा
Aapse haath jodke request ke thee ke SMS mere phone pr mat kro...phle bhi apke SMS meri life me muskile paida kr chuke hain..aab phir wahi silsila shuri kr diya aapne...ik din me 2-3 SMS...aapni Naaz ka gyann Apne pass rkho..mujhe SMS krne ke zarurt nai..vaise aab ye nmber he band krva dena hai maine...sayapa he khatam krdo sab logo ka..thumara b aur ghr walo ka b..
ReplyDelete