रोटी को कभी न नहीं करते...

अम्मी कहती थी...

पुत्तर जी.... रोटी को कभी न नहीं करते...

दुश्मन भी चाहे आये घर उसे पानी-खाना खिलाये बिना विदा नहीं करते... 

पहले तो मेरी डाँट भी मुस्कुराकर सुन लेता था... 
आज कल विनती भी नहीं सुनता 
ऐसे उखड़े-उखड़े रहा नहीं करते...

तेरे उट्टे पग बड़ी शोणि लगेगी.. 
शेर पुत्तर है मेरा... 
चल हंस... चल हँस   
ऐसे चुप-चुप कर आँसू तकिये से नहीं पोछा करते... 

#रोमिल अरोरा

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...