तेल मालिश... तेल मालिश
तेल मालिश
तेल मालिश
रात को जब अब्बा दुकान से थके-हारे घर को आते
मेरे छोटे-छोटे, नन्हे-नन्हे हांथों से सर पे चम्पी जरूर करवाते
हम भी तेल लेकर बिस्तर पर शुरू हो जाते
तेल मालिश
तेल मालिश
कभी तबला
कभी थपकी
कभी सर को दबाते
कभी अब्बा के कानों में गुनगुनाते
तो कभी ज़ोर-ज़ोर से उनके सर के बाल पकड़-पकड़ हिलाते
हम भी तेल लेकर शुरू हो जाते
तेल मालिश
तेल मालिश
बिस्तर की चादर पर जब तेल गिर जाता तो अम्मी चिल्लाती
तौलिया जब तेल से सन जाता तब अम्मी खूब डांट लगाती
पर हम नहीं मानते
हर रात फिर शुरू हो जाते
तेल मालिश
तेल मालिश
- सनी

Comments
Post a Comment