छड़ी को खटखटाकर ज़मीन पे अम्मा बोली, आज घूमने चलेंगे...
माँ, छड़ी को खटखटाकर ज़मीन पे
अम्मा बोली, आज घूमने चलेंगे...
जो राज़, इस राज ने अपने दिल में छुपा रखे है...
उसको आज खोजने चलेंगे...
अम्मा बोली, आज घूमने चलेंगे...
हम भी ज़रा सुने तो... राजा बेटा के दिल में कौन रहता है...
किसका दर्द इस छोटे से दिल में छुपा रखा है...
जो तू हर पल बस मुस्कुराता रहता है...
न तुझे ज़िन्दगी की फ़िक्र...
न तरक्की की आरज़ू...
न दौलत की चाहत...
न कोई सपना, न कोई ख़्वाब, न कोई उम्मीद...
न कोई रिश्तेदार
न कोई दोस्त-यार
क्या इस दुनिया में कोई इस तरह भी रहता है?
तू तो हर बात पर मुस्कुरा कर टाल देता है...
जब देखो तब मुस्कुराता रहता है... बुद्धू...
सुना न... आज तेरा दर्द सुनने को दिल करता है..
#रोमिल अरोरा

Comments
Post a Comment