सुबह का सूरज खुशीयाली लेकर आता है...
अम्मी मेरी कहती थी...
सुबह का सूरज खुशीयाली लेकर आता है...
हवा का झोका ज़िंदगानी लेकर आता है...
यह फूलों के खुशबू देखो कितने रंग बिखेरती है...
पंछी की आवाज़ें मधुर संगीत सुनती है...
सब खुदा का करम है..
सब खुदा का नूर है..
~*~
अम्मी मेरी कहती थी...
झूठ से हमेशा दूर रहो...
हर इंसान से इंसानियत करो...
सबमें है रब का नूर देखो
रब के दरबार में अर्ज़ियाँ दो...
सब रब का करम है..
सब रब का नूर है..
~*~
अम्मी मेरी कहती थी...
कोई न सोये भूखा यह दुआ करो...
हर कोई प्रेम से रहे यह दुआ करो...
सबको मिले शांति यह दुआ करो...
फिर न जले यह बस्तियाँ यह दुआ करो...
सब अल्लाह का करम है..
सब अल्लाह का नूर है..
#रोमिल अरोरा
Comments
Post a Comment