नफ़रतों का भी एक क़द होना चाहिए... जुबान कभी भी गंदी नहीं होनी चाहिए...
अम्मी मेरी कहती थी...
बेटा... नफ़रतों का भी एक क़द होना चाहिए...
बेटा... नफ़रतों का भी एक क़द होना चाहिए...
जुबान कभी भी गंदी नहीं होनी चाहिए...
पीठ पे वार तो डरपोक किया करते है...
बहादुर बच्चे हो तुम, हर वार दुश्मन के सीने पे होना चाहिए...
बुराई... गुनाह... अश्लील कर्मो से दूर रहो...
देखना बेटा... खानदान पे... बुजुर्गों की कोठियों पे कोई दाग़ नहीं पड़ना चाहिए...
इन्साफ-पसंद रहो हमेशा... ईमान वाले बनो...
किसी शैतान... किसी ज़ुल्मी... के सामने यह सर नहीं झुकना चाहिए...
#रोमिल अरोरा
Comments
Post a Comment