अम्मी मेरी कहती थी...
अम्मी मेरी कहती थी...
बेटी तो अल्लाह का ईमान होती है,
बेटी तो अल्लाह का ईमान होती है,
अल्लाह का पैग़ाम होती है...
पायल जब इनकी आँगन में झनकती है,
तब जाकर कहीं शाम होती है...
मुस्कान से इनकी...
हवेलियाँ गुलज़ार होती है...
बेटी तो अल्लाह का ईमान होती है....
लफ़्ज़ों में तहज़ीब,
होंठों में दुआ,
नमाज़ों से कोठियों की सुबह होती है...
बेटी तो अल्लाह का ईमान होती है....
#रोमिल अरोरा
Comments
Post a Comment