नोटिस
नोटिस
१- मेरे माता-पिता का स्वर्गवास हो चूका है. मैं एक दम अकेला इंसान/लड़का हूँ. कोई और रिश्तेदार नहीं है मेरा. न भाई, न बहन, न पत्नी, न और कोई रिश्तेदार। अगर कोई आपको मेरा रिश्तेदार होने की बात करता है तो वह निराधार है, सरासर झूठ है।
२. कुछ दलाल और मेरे जान-पहचान/सिर्फ हेलो टाइप वाले कुछ लोग मुझसे शादी करवाने की बात समाज में/ लड़कीवालों के परिवारवालों से जा-जाकर करते रहते है. उसमें कुछ महिला/ लड़कियाँ भी शामिल है. मैं बहुत ही स्पष्ट, साफ़ कर दूँ कि मेरा विवाह का कोई विचार नहीं है. यदि कोई भी दलाल के प्रलोभन में आता है और उसको कुछ धन, सामान, अन्य दे देता है तो वह खुद उसके लिया ज़िम्मेदार होगा. मेरी कोई जिम्मेदारियाँ नहीं होगी.
३. बहुत सी महिला/ लड़कियां मुझे अपना साथी होने की बात करती है और यहाँ तक की प्रेमी भी कहती है और यहाँ तक यह भी कहती है की यह लड़का मुझसे शादी करना चाहता है. जो निराधार बात है, सरासर झूठ है. मेरी ज़िन्दगी में सिर्फ एक ही महिला साथी है जिसका नाम नाज़ है और वह मैंने अपनी ज़िन्दगी में सिर्फ एक ही लड़की से मोहब्बत की है जिसका नाम गुन है. और दोनों की अल्लाह मियाँ को प्यारी हो चुकी है. अच्छा यह रहेगा की आप लोग किसी भी झूठ का शिकार न हो.
४. किसी भी बात की सच्चाई जाननी हो तो पहले मेरे से ब्लॉग पर कमेंट्स करके वार्तालाप करले तब उसपर यकीन करें और अपनी राय बनायें।
रोमिल अरोरा
Comments
Post a Comment