शुभ मुहूर्त...

शुभ मुहूर्त... हर पल खूबसूरत है.... हर पल उस ईश्वर का है... हर एक पल को अगर हम ध्यानपूर्वक देखे तो इस दुनिया में एक पल में कितना कुछ घटित हो रहा होगा... 

कोई इस एक पल में किसी को जन्म दे रहा होगा, कोई उसी इस पल में मृत्युं को प्राप्त हो रहा होगा, कोई भोजन कर रहा होगा, कोई सो रहा होगा, कोई स्नान कर रहा होगा, कोई किसी मंदिर में पूजा कर रहा होगा, कोई खेल रहा होगा, कोई विवाह-प्यार-संभोग कर रहा होगा, कोई अन्य कोई सांसारिक कार्य कर रहा होगा...

इस संसार में एक पल में बहुत कुछ हो रहा होगा... जो पल एक के लिए अशुभ होगा, वही पल किसी दूसरे मनुष्य के लिए शुभ होगा...

इसलिए हर पल शुभ मुहूर्त है...

हम सब एक व्यवस्था में बंधे हुए है, क्यूंकि यह व्यवस्था एक संसार को चलाने के लिए आवश्यक है... इसलिए इसका सम्मान करना चाहिए... यह संस्कृति है.... 

यह फिलॉसफी है...

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...