बरसात में जो भीग गई है दीवार उस पर अभी तक पूरी धूप नहीं उतरी
बरसात में जो भीग गई है दीवार
उस पर अभी तक पूरी धूप नहीं उतरी
कमरे में पड़े हुए है जाले
रखी चीज़ों से धूल नहीं उतरी
न जाने तुम आओगी या नहीं
माँ की दी साड़ियाँ पहनोगी या नहीं
अभी तक उस पर सही से सिलवटे भी नहीं उतरी
और
तुम्हारे खतों के पन्ने अब जर्जर होने लगे है
मगर जानती हो उसमें से अभी तक तुम्हारे मोहब्बत की महक नहीं उतरी
- रोमिल
Comments
Post a Comment