यह कवितायेँ जरुर हमारा एहसास दुनिया को कराती रहेंगी

न रहे हम,
मगर यह कवितायेँ जरुर हमारा एहसास दुनिया को कराती रहेंगी,
हमारे प्यार की कहानी दुनिया को बतलाती रहेंगी !

यह खामोश कागज़ के टुकड़े है,
मगर यह मोहब्बत का सैलाब लाती रहेंगी,
यह एहसास किसी न किसी के दिल में जरुर जगाती रहेंगी,
फिर कोई प्यार के लिए जियेगा,
हम न रहे,
यह मेरी कवितायेँ, प्यार करना सीखती रहेंगी!

यह कवितायेँ जरुर हमारा एहसास दुनिया को कराती रहेंगी,
तेरा-मेरा रिश्ता दुनिया को बतलाती रहेंगी !

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...