माँ के बिना कौन होता है अपना माँ का आशीर्वाद साथ हो तो पूरा होता है हर सपना

माँ के बिना कौन होता है अपना
माँ का आशीर्वाद साथ हो तो पूरा होता है हर सपना

शिक्षक जैसे समझाती है माँ
कभी मित्र बनकर साथ निभाती है माँ
स्कूल छोड़कर आती, स्कूल से लाती है माँ
बड़े प्रेम से भोजन कराती है माँ.

लड़प्पन में मूवी देखने ले लिए पिता से छुपाकर रूपया देती है माँ
स्कूल, कॉलेज की किताबें संग खरीदवाने जाती है माँ
बीमार पड़ जाऊं तो डॉक्टर को बुलाकर लाती है माँ
साथ में कैरम और लूडो खेलती है माँ.

माँ की तारीफ करना उसी तरह है
जिस तरह सूरज को दीपक दिखाना
इश्वर का एक रूप है माँ
जगत जननी, जग की उत्पत्तिकर्ता है माँ.

- रोमिल

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...