कोना - कोना

कल दिन भर,
रात भर देखता रहा घर के कमरे का कोना - कोना

तेरी तस्वीर पर माला लिपटी
धूल-मिट्टी से भरा हर कोना - कोना

सुनी सी छत
पसीजती दीवारें
खामोश हवा
अलग-थलक पड़ा बिस्तर की चादर का कोना-कोना.

बेहद नीरस, बेहद उदास, बेहद परेशां
दिखा यह मंज़र
जैसे तुझे रो - रो कर माँ पुकार रहा हो घर का कोना - कोना.

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...