तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा.

तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा - ४
बरसेगा भाई बरसेगा - ६
तुम्हें होगा प्रभु का दीदार, अमृत बरसेगा.
तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा - ४

दया-धर्म से प्रीत कर लो,
भव-सागर से पार उतर लो.
तेरा जो जाये बेडा पार,
अमृत बरसेगा.
तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा - ४

सच्चे ज्ञान का पहला गहना,
कड़वा बोल कभी न कहना.
तुम करो आत्म उद्वार,
अमृत बरसेगा.
तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा - ४
प्रभु नाम का अमृत प्याला,
पीले बनकर तू मतवाला,
यह मिले न बारम्बार,
अमृत बरसेगा.
तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा - ४

तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा.
बरसेगा नित बरसेगा - २
तुम करो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा.

***
हे जगदीश्वर! सबको सुख-समृद्धि-ज्ञान देना
सबको असत्य को त्याग कर सत्य को धारण करे ऐसी शक्ति देना
माँ का हर पल ख्याल रखना 
माँ के दुखों को दूर करना
मेरी गलतियों को क्षमा करना.

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...