ॐ है जीवन हमारा, ॐ प्राणाधार है | ॐ है कर्ता विधाता, ॐ पालनहार है ||

ॐ है जीवन हमारा, ॐ प्राणाधार है | 
ॐ है कर्ता विधाता, ॐ पालनहार है || 

ॐ है दुःख का विनाशक, ॐ सर्वानन्द है | 
ॐ है बल तेजधारी, ॐ करुणाकंद है || 

ॐ सब का पूज्य है, हम ॐ का पूजन करें | 
ॐ ही के ध्यान से, हम शुद्ध अपना मन करें || 

ॐ के गुरुमंत्र जपने से, रहेगा शुद्ध मन | 
बुद्धि दिन प्रतिदिन बढ़ेगी, धर्म में होगी लगन || 

ॐ के जाप से हमारा, ज्ञान बढ़ता जायेगा | 
ॐ ही का जाप हमको, मुक्ति तक पहुँचायेगा || 

ॐ है जीवन हमारा, ॐ प्राणाधार है | 
ॐ है कर्ता विधाता, ॐ पालनहार है || 
***
इश्वर का निज नाम ॐ है| 
***
हे इश्वर माँ को अपने चरण में शरण देना
माँ का हमेशा हर पल ख्याल रखना
सबका पोषण करना
सबको विद्या, बल, ज्ञान देना
सबका कल्याण करना
सबके कष्टों को नष्ट करना.
***

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...