उससे दूरियों की वजह से
उससे दूरियों की वजह से मैं खुद में खोता चला गया... मन से विवश होकर जब भी मैं उसे इ-मेल करता था, इंग्लिश भाषा में उसका जवाब और बिना प्यार के शब्द लिखे ख़त समाप्त कर देना यह बात उजागर कर देता था कि हमारे बीच फ़ासला कितना बढ़ गया है... मैं इ-मेल बंद कर देता था और फिर खुद में खो जाता था और ज्यादा देर रात तक काम करता था...
Comments
Post a Comment