तेरी बातों की बौछार में भीग जाना चाहता हूँ

तेरी बातों की बौछार में भीग जाना चाहता हूँ
मैं आज बरसात का मज़ा लेना चाहता हूँ.

तेरा चेहरा धुंधला-धुंधला सा नज़र आता है
खिड़की के शीशे पर पड़ी पानी की बूंदों के पीछे से
मैं आज फिर तुझे छुप के निहारना चाहता हूँ.

तेरे ख़त आते रहते थे तोह दिल को यह तसल्ली थी
कि मेरा कोइए अपना है
मैं आज फिर उसी अपनेपन का शिकार होना चाहता हूँ.

तू इतनी करीब है कि बहुत दूर सी लगती है
मैं आज तुझसे वही दूर वाला सच्चा प्यार चाहता हूँ.

तेरी बातों की बौछार में भीग जाना चाहता हूँ
रोमिल, मैं आज बरसात का मज़ा लेना चाहता हूँ....

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...