बहुत छोटी सी बात हैं नाज़ के एहसानों के सामने...

एक टूटा हुआ घर हैं दुनिया मेरे सामने 
रब भी कुछ नहीं हैं मेरी दोस्ती के सामने...
***
कहने को तो सबने चहरे पर चहरे लगा रखे हैं 
मगर सारे नकाब उतर जाते हैं मेरे सामने...
***
कौन खरीद सकता हैं मुझसे मेरी दोस्ती 
यह दौलत भी मिटटी हैं मेरे सामने...
***
चाहत तो इतनी हैं आसमान में नाज़ का नाम लिख दूं रोमिल  
मगर कुछ नहीं कर पाया अपनी मजबूरियों के सामने...
***
ऐसी सौ ज़िन्दगी लूटा सकता हूँ नाज़ के लिए रोमिल  
बहुत छोटी सी बात हैं नाज़ के एहसानों के सामने...

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...