वोह बहुत खरा निकला.

बेवफाई का जवाब बेवफाई से दिया  
सौदेबाज़ वोह बहुत खरा निकला.
*
सहता रहा हादसे पर हादसा 
किसी की मदद न ली
खुद्दार वोह बहुत खरा निकला.
*
तवायफ के घुंगरू को भी समझता रहा कला
कदरदान वोह बहुत खरा निकला.
*
ठुकरा दी लाखों की दौलत पल भर में
कलंदर वोह बहुत खरा निकला.
*
पत्थर को भी सजा कर बना दिया देवी
कलाकार वोह बहुत खरा निकला.
[copyright reserved]

Comments

Popular posts from this blog

Man Chhod Vyarth Ki Chinta Tu Shiva Ka Naam Liyeja

Chalta jaye samay ka ghoda...